Sunday, August 30, 2020

गोण्डा-सोते समय जहरीले सांप ने डसने से मौत


गोण्डा।  घारीघाट गांव के मजरे नाऊडीह के रहने वाले हरिश्चंद की बहन नीलू देवी (12) शनिवार की रात सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिश्चंद ने बताया कि उसकी बहन घर के कमरे में जमीन पर सोयी थी। तभी एक जहरीला सांप कमरे आ गया और उसकी बहन को डस लिया। बताया कि नीलू को सीएचसी बभनजोत लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

No comments:

Post a Comment