Sunday, August 30, 2020

गोण्डा-पुलिस ने चोरी की तीन बाइक सहित युवक को किया गिरफ्तार


गोण्डा। जनपद के कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन और बाइक बरामद की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि कोतवाली नगर के सिविल लाइन चैकी प्रभारी मुकेश पांडेय को सूचना मिली एक युवक चोरी की बाइक लेकर शहर के अंबेडकर चैराहे से गुजरने वाला है। इसी सूचना पर चैकी प्रभारी ने कोतवाली नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक भानू सिंह व हेल कांसटेबल अतुल सिंह व आशीष कुुमार के साथ चैराहे पर घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम तसऊअर निवासी धनौरा धनजीपुरवा थाना परसपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है और उसके पास तीन और बाइक चोरी की रखी है। उसकी निशानदेही पर और तीनों बाइक बरामद कर ली गई। पकड़े गए युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment