गोण्डा। ईट भट्टा मालिक द्वारा कराई गयी मिट्टी खनन से किसान द्वारा लगाये गये आम सगौन के पेड़ गिरे। पीड़ित ने जिलाधिकारी सहित आलाधिकारियों से लगाई गुहार। पीड़ित का आरोप अधिक मिट्टी खुदाई बनी वजह। सरकार बृक्षा रोपड़ कराने के लिए जनता को जागरूक कर रही है बृक्षा रोपड़ कराया जा रहा है जिससे शुद्ध हवा वातावरण स्वच्छ बना रहे लेकिन ईट भट्टा मालिक द्वारा करायी गयी मिट्टी खनन से किसान के पेड गिर गये। कोतवाली देहात क्षेत्र पुलिस चैकी सालपुर क्षेत्र के रमवापुर श्याम का है जहां एक ईट भट्टा संचालक द्वारा अधिक मिट्टी खुदाई कराने की वजह से किसान द्वारा खेत में लगाये गये लगभग आधा दर्जन आम,व सगौन केपेड गिर गये जिससे अधिक नुकसान हुआ। पीड़ित किसान सीताराम वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा निवासी सिसउर अन्दू पुर द्वारा जिलाधिकारी सहित आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया खान ईट भट्टा स्थित रमावापुर श्याम में बर्षो पूर्व से चल रहा है पीड़ित ने बताया थोडी दूर पर मेरा खेत है जिसमे मैंने चोरो तरफ आम सगौन के पेड लगा रखा है। उसी के बगल वाले खेत से ईट भट्टा मालिक द्वारा अधिक मिट्टी खुदाई कर निकाल लिया गया जबकि मैंने की बार सिफारिश के तौर पर आग्रह किया बावजूद अधिक मिट्टी निकल जाने से बरसात की वजह से पानी भर गया जिससे मेरा पेड गिर गया। जिसकी शिकायत करते हुए भट्टा मालिक यदि उचित मात्रा में खुदाई कराते तो हमारा नुकसान ना होता। उक्त दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment